U.P. State Industrial Development Corporation (UPSIDC) approves new allotment and time extension policy

UPSIDC new allotment and time extension policy approval 2017 Share this post

उप्र राज्य औद्योगिक विकास निगम (यूपीएसआइडीसी) ने नई आवंटन व समय विस्तार नीति को दी स्वीकृति

उप्र राज्य औद्योगिक विकास निगम (यूपीएसआइडीसी) ने उद्योग लगाने के लिए भूखंड आवंटन व समय विस्तार नीति को मंजूर दे दी है। इसके साथ ही औद्योगिक भूखंडों के समर्पण की नई नीति को भी स्वीकृति किया गया है। इन सब नीतियों के स्वीकृत करने के साथ ही एमडी रणवीर प्रसाद के निर्देश पर इसे तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दिया गया है।

ऐसे आवंटी जिन्होंने कई वर्ष पहले भूखंड का आवंटन किया गया था लेकिन अभी तक उनके द्वारा इकाई स्थापित नहीं की गयी हैं ऐसे मामलों में वे 31 सितंबर 2017 तक एक साल के लिए समय विस्तार के लिए आवेदन कर सकते हैं जिसमे उन्हें इकाई स्थापित करने के लिए एक साल का और समय दिया जायेगा। उन्हें हर हाल में एक साल में इकाई लगानी ही होगी। इस अवधि में भी यदि वे इकाई नहीं लगा पाते तो उनका आवंटन रद होगा।

अगर कोई आवंटी भूखंड को बेचना चाहते हैं तो 31 अगस्त तक ही बेच कर हस्तांतरण के लिए आवेदन करना होगा। तथा नये आवंटी जो भूखंड खरीदेगा उसे भी एक साल के अंदर औद्योगिक इकाई की स्थापना करनी होगी। ऐसा ना करने पर भूखंड आवंटन रद कर दिया जाएगा।

नये आवंटियों को भी जिन्हें भूखंड आवंटित किए जाएंगे उन्हें समय सीमा की नई शर्तों का पालन करना होगा। जो की निम्नवत है :-
• 25 करोड़ तक के पूंजी निवेश वाली इकाई- दो साल
• 25 से ऊपर 50 करोड़ तक के निवेश वाली इकाई-तीन साल
• 50 से से ऊपर 100 करोड़ तक के निवेश वाली इकाई-चार साल
• 100 करोड़ से अधिक के निवेश वाली इकाई- पांच साल

हमारे न्यूज़ चैनल से जुड़ने के के लिए 👉 Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*


Related stories

TDS City Ghaziabad future development with group housing, school, hospital and commercial plots by UPSIDA 2026

TDS City (ट्रॉनिका सिटी) में मेगा ई-ऑक्शन: ग्रुप हाउसिंग, स्कूल, हॉस्पिटल और कमर्शियल प्लॉट्स की बड़ी स्कीम लॉन्च, 13 मई तक आवेदन

Orbital Rail Corridor NCR Map

दिल्ली-NCR में बड़ा बदलाव: Orbital Rail Corridor पर तेजी, गाजियाबाद-नोएडा को मिलेगा फायदा

UP Unified Building Regulations 2026 FAR chart

उत्तर प्रदेश में बड़ा बदलाव! Unified Building Regulations 2026 का ड्राफ्ट जारी

ट्रॉनिका सिटी प्रॉपर्टी - PM मोदी द्वारा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन 14 अप्रैल 2026

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे उद्घाटन के बाद ट्रॉनिका सिटी, मंडोला विहार और बागपत में प्रॉपर्टी कीमतें 25-40% बढ़ने की सम्भावना! निवेश का सबसे अच्छा समय