औद्योगिक क्षेत्र में संगठनों की मदद से होगा सड़क निर्माण -यूपीएसआईडीसी

UPSIDA road construction 2025 industrial areas map Share this post

औद्योगिक क्षेत्र में संगठनों की मदद से होगा सड़क निर्माण – एक जरुरी मार्ग को चिन्हित कर कराया जाएगा कार्य – संगठनों की फंड में सहयोग करेगा यूपीएसआईडीसी। औद्योगिक क्षेत्रों में सड़कों के लिए औद्योगिक संगठन और उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण मिलकर काम करेंगे। पिछले दिनों इसके लिए विभाग के मुख्य कार्यपालक मयूर माहेश्वरी ने भी उद्यमियों के साथ चर्चा की थी।

इसके बाद अधिकारियों ने संगठनों से प्रस्ताव भी मांगे हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक स्मिता सिंह ने बताया कि सभी औद्योगिक क्षेत्रों के संगठनों को उनके क्षेत्र की प्रमुख सड़क चिन्हित करने के लिए कहा गया है। साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र में पूर्व में भी एक सड़क का निर्माण उद्यमी संगठन और विभाग ने मिलकर कराया था। संगठन द्वारा चयनित सड़क और मार्ग पर प्रस्ताव तैयार होगा। इसमें औद्योगिक संगठन से मिलने वाली सहायता के अलावा विभाग अपनी ओर से भी व्यय करेगा। प्रस्तावों को पहले मुख्यालय भेजा जाएगा, जहां से स्वीकृति मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।

उन्होंने बताया कि चयनित सड़क का निर्माण के अलावा सुंदरीकरण का काम भी किया जाएगा। मुख्य कार्यपालक ने भी इस दिशा में काम करने के निर्देश दिए हैं। उद्यमी संगठनों से बातचीत में इस योजना पर सहमति भी बनी है। उन सड़कों को चिन्हित करने के लिए कहा गया है, जो उस औद्योगिक क्षेत्र का प्रमुख मार्ग है। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि औद्योगिक विकास के लिए अन्य योजनाओं पर भी तेजी से काम किया जा रहा है।

YearModelKey FeaturesBudget/Impact
2020Organizations + UPSIDC fundMajor road identification, beautificationLocal areas
2025Large-scale infraRoads/sewerage/power, 155+ areas₹6,191 Cr

हमारे न्यूज़ चैनल से जुड़ने के के लिए 👉 Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*


Related stories

UP Unified Building Regulations 2026 FAR chart

उत्तर प्रदेश में बड़ा बदलाव! Unified Building Regulations 2026 का ड्राफ्ट जारी

Uttar Pradesh Export Policy 2025-30 infographic

Uttar Pradesh Unveils Ambitious Export Policy 2025-30: Targets $50 Billion Milestone by 2030

UPIMLCs प्लॉट आवंटन गाइडलाइंस

उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (UPEIDA) ने UPIMLCs के तहत औद्योगिक प्लॉट आवंटन के लिए व्यापक गाइडलाइंस जारी कीं: निवेशकों के लिए नई संभावनाएं

उत्तर प्रदेश निवेश नीतियां 2025

उत्तर प्रदेश सरकार की निवेश नीतियां: उद्योगों को गति देने वाली 40+ योजनाएं, विकास की नई दिशा