यमुना एक्सप्रेसवे पर नई औद्योगिक भूखंड योजना द्वारा भूखंड पाने का सुनहरा अवसर

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक योजना Share this post

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) की नई औद्योगिक भूखंड योजना YEA/IND8000(2025-26)-13 शुरू हो चुकी है। उक्त योजना के द्वारा सैक्टर 29, 32 एवं 33 में भूखंड पाने के लिए आवेदन किया जा सकता है। यह योजना उद्यमियों और औद्योगिक इकाइयों को नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और यमुना एक्सप्रेसवे के पास निवेश का अवसर है।

योजना के तहत विभिन्न आकार के भूखंड उपलब्ध होंगे, जो औद्योगिक गतिविधियों के लिए उपयुक्त हैं। यीडा के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 08 मई 2025 से शुरू होगी एवं इसके समाप्त होने की आखिरी तिथि 29 मई 2025 है। आवंटन पारदर्शी ई-नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। भूखंडों की कीमत और विस्तृत जानकारी यीडा की आधिकारिक वेबसाइट पर प्राप्त की जा सकती है।

यह योजना क्षेत्र में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने और रोजगार सृजन के लिए महत्वपूर्ण कदम है।” प्राधिकरण ने हाल ही में भूखंड आवंटन दरों में 35-60% की वृद्धि की है, जिसके बाद यह पहली बड़ी औद्योगिक योजना है।

इच्छुक आवेदक यीडा की आधिकारिक वेबसाइट www.yamunaexpresswayauthority.com पर योजना से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है।

See the brochure

हमारे न्यूज़ चैनल से जुड़ने के के लिए 👉 Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*


Related stories

TDS City Ghaziabad future development with group housing, school, hospital and commercial plots by UPSIDA 2026

TDS City (ट्रॉनिका सिटी) में मेगा ई-ऑक्शन: ग्रुप हाउसिंग, स्कूल, हॉस्पिटल और कमर्शियल प्लॉट्स की बड़ी स्कीम लॉन्च, 13 मई तक आवेदन

GNIDA-Industrial-Plots-Allotment-2026-in-ECOTECH-1-6-8-10-11-Sector-16-Greater-Noida

GNIDA Launches Industrial Plots Allotment in Greater Noida – Prime ECOTECH Sectors Open for Applications!